रायपुर छत्तीसगढ़।
आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर, संकुल लालपुर में बाल संसद हेतु प्रधानमंत्री पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया विद्यालय के प्रधानपाठक एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई।
निर्वाचन में विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, उम्मीदवारों की भूमिका तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विद्यार्थियों द्वारा अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया गया। मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न की गई। प्रधानमंत्री पद हेतु 12 उम्मीदवार जिन्होंने चुनाव में भाग लिया था। और 245 छात्रों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। गौरव साहू जिन्होंने 74 मत प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद हेतु निर्वाचित हुए। दूसरे स्थान पर प्रेमप्रकाश यादव जिन्होंने 36 मत प्राप्त किया। भावना 34, हेमप्रकाश 29, साक्षी 18, गीत,नितिन,साधना को 14-14 मत, हेमा,नव्या,कोमल को 03-03 मत, शिवम को 02 मत और एक मत रिजेक्ट हुआ।
आज के इस निर्वाचन प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मतदान के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। निर्वाचन प्रकिया पूर्ण होने के बाद प्रभारी प्रधान पाठक श्री फ्लोरेंस तिर्की सर ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि बाल संसद के निर्वाचन में आप सभी को मिली सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ यह उपलब्धि आपकी नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक भावना का परिचायक है।
मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए विद्यालय के विकास, स्वच्छता, अनुशासन तथा विद्यार्थियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ।
संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.