रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
हॉली हार्ट स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
खरोरा.
हॉली हार्ट स्कूल में बुधवार को छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) का पद ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नेतृत्व के नए गुणों को आत्मसात करते हुए विद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा और जिम्मेदारी की शपथ ली।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आई.टी.बी.पी. 38वीं बटालियन के ए.एस.आई. श्री सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज (प्रतीक) पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान स्कूल के मेधावी और सक्रिय विद्यार्थियों को विभिन्न पदों की कमान सौंपी गई।
इस अवसर पर हेड बॉय मयंक वर्मा, हेड गर्ल नेहा वर्मा, डिप्टी हेड बॉय नीलय वर्मा, डिप्टी हेड गर्ल कशिश देवांगन, कल्चरल हेड स्वास्तिका बघेल, स्पोर्ट्स हेड लक्ष्य देवांगन तथा डिसिप्लिन हेड खुशी सोनी को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इसके साथ ही विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न जिम्मेदारियाँ देकर उन्हें विद्यालय के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर हरजोत सिंह एवं सिमरत बावेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और जीवन में जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, प्राचार्य सुनील कुमार पांडा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में रौशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरा शाला परिवार, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस शपथ ग्रहण समारोह को अत्यंत सफल और यादगार बनाया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.