Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 29, 2026

हर पात्र किसान तक पीएम-किसान योजना का लाभ पहुंचाने विशेष अभियान, बीजापुर के छूटे हुए किसान जल्द कराएं पंजीयन

 हर पात्र किसान तक पीएम-किसान योजना का लाभ पहुंचाने विशेष अभियान, बीजापुर के छूटे हुए किसान जल्द कराएं पंजीयन



बीजापुर, 29 जुलाई 2026/ जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत जिले के सभी पात्र किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विशेष पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है। जिन पात्र कृषकों का अब तक योजना में पंजीयन नहीं हो पाया है, उनसे अपील की गई है कि वे बिना विलंब अपना पंजीयन कराकर शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त करें।


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि ₹2,000-₹2,000 की तीन समान किश्तों में सीधे किसानों के आधार से लिंक एवं डीबीटी सक्षम बैंक खातों में अंतरित की जाती है। इस सहायता राशि का उपयोग किसान बीज, खाद तथा अन्य कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर सकते हैं।


योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान के पास कृषि भूमि होना आवश्यक है। साथ ही पंजीयन के लिए एग्रीस्टैक (AgriStack) में पंजीयन अनिवार्य है।


पंजीयन के लिए किसान अपने साथ आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक), भूमि संबंधी दस्तावेज (बी-1, खसरा नकल अथवा ऋण पुस्तिका), बैंक पासबुक की छायाप्रति (आधार से सीडेड एवं डीबीटी सक्षम), सक्रिय मोबाइल नंबर तथा राशन कार्ड की छायाप्रति लेकर आएं।


पात्र किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र/सीएससी (CSC) सेंटर में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर भी आवेदन जमा किया जा सकता है। किसान स्वयं भी PM-KISAN पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से 'Farmers Corner' में जाकर स्व-पंजीयन कर सकते हैं।


कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजना का निरंतर लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC), भू-अभिलेखों की लैंड सीडिंग (Land Seeding) तथा बैंक खाते का आधार एवं डीबीटी से लिंक होना अनिवार्य है।


विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि संस्थागत भूमिधारक, पूर्व या वर्तमान संवैधानिक पदधारी, केंद्र एवं राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी, ₹10,000 से अधिक मासिक पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनभोगी तथा आयकरदाता परिवार इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।


कृषि विभाग ने जिले के सभी शेष पात्र किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र अपना पंजीयन कराएं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी खेती को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाएं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad