Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 8, 2026

रतनपुर–केंदा–पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानलेवा गड्ढे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

 ब्रेकिंग न्यूज़


रतनपुर–केंदा–पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानलेवा गड्ढे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा



रतनपुर/बिलासपुर। रतनपुर–केंदा–पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे और जानलेवा गड्ढों के कारण हर दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। विशेष रूप से ग्राम पंचायत बनाबेल के पास सड़क की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है, जहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।



लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे उनकी गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक जोखिम उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई वाहन चालक गड्ढों में फंसकर गिर चुके हैं और कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं।



यह राष्ट्रीय राजमार्ग बिलासपुर, रतनपुर, केंदा और पेंड्रा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन, यात्री बसें, ट्रक, एंबुलेंस और स्कूली वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।



ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति की जानकारी संबंधित विभाग को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।



क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क की मरम्मत कराने तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग की है। आम जनता का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी महत्वपूर्ण सड़क की ऐसी दुर्दशा चिंता का विषय 


CNI NEWS बिलासपुर से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad