भोपाल - मध्यप्रदेश।
भोपाल में आज सुबह से तेज बारिश जारी, आज प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।
भारी बारिश के कारण आज भोपाल के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित हुई।
वीआईपी रोड पर पेड़ गिरने से लंबा जाम लगा, रेंगते नज़र आए वाहन।
मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ और लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने।
राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना।
जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर समेत कई जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी।
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, शहडोल सहित अनेक जिलों में तेज और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
मंडला और डिंडौरी में लगातार बारिश से नर्मदा नदी उफान पर, सड़क संपर्क कई जगह टूटा।
डिंडौरी में पुलों के ऊपर से पानी बह रहा, नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ा।
संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के 5 गेट 11 मीटर तक खोलकर पानी छोड़ा गया।
पठारी-छपारा मार्ग और मंडला का छोटा रपटा जलमग्न, प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई।
भारी बारिश के कारण आज भोपाल के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित हुई।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.