डॉ.किंजल ईलेश मेहता की रिपोर्ट
शॉभा ड्रीम एकर्स में वरिष्ठ नागरिकों ने मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
बेंगलुरु, 15 अगस्त।
शॉभा ड्रीम एकर्स सोसायटी के क्लब हाउस में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में "आज़ादी के रंग,सुरों के संग" नामक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगभग तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों के वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अनेकता में एकता का संदेश देकर भारत की संस्कृति को उजागर करता कार्यक्रम "आजादी के रंग सुरों के संग" का सफल आयोजन श्री कमल सिंह जी एवं श्री बी. के. श्रीवास्तव जी के स्वागत के पश्चात उनके मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न किया गया।देशभक्ति,सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती व शहीदों को नमन कर। डॉ.किंजल ईलेश मेहता के "वंदे मातरम्" गीत से हुआ।
तत्पश्चात समूह के दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभी ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत एवं सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ देकर श्रोताओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में श्री ईलेश मेहता,चंद्रशेखर,आनंद साराओगी,आर.देसाई,
प्रशांत,सुदेश शर्मा,
रमाकांत काले,नीता जी.एस.चतुर्वेदी,जी एस महाराज,डॉ.माधुरी,एस.एसारंगी,सुभाष मित्तल,अमल नंदी,चंचल मित्रा,श्रीमती इंदु,नीता त्रिपाठी,प्रशांत ,हिरेमठ बी. आर,अनीता दुबे,श्रीमती मधु,संजीवन रॉय,राकेश गोयल,अरुण जोशी,एच. के.गोलानी,भारती बजाज, कालीचरण, डॉ कमल बजाज, ने अपने गीतों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया।
रूबी रॉय एवं देबोलिना पात्रा की नृत्य प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सभी उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रीय एकता के संदेश से प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देशभक्ति गीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। विभिन्न राज्यों एवं भाषाई पृष्ठभूमियों से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने भारत की "विविधता में एकता" की भावना को साकार रूप दिया।
पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं सजीव संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ.किंजल मेहता ने किया। कार्यक्रम की संगीत एवं तकनीकी व्यवस्था में देबोलिना पात्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विनोद गुप्ता सहित सभी ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दिया।
वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी,टीम भावना और सामूहिक प्रयासों ने आयोजन को अत्यंत सफल और स्मरणीय बना दिया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक समूह गीत एवं राष्ट्रगान "जन गण मन" के साथ हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों की ऊर्जा, प्रतिभा और राष्ट्रप्रेम का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा तथा समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समन्वय का संदेश देने में सफल रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.