Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 13, 2026

अखिल भारतीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन के लिए अब तक 900 से अधिक पंजीयन 22–23 अगस्त को रायपुर में होगा आयोजन, देश-विदेश के युवक-युवतियां ऑनलाइन देंगे परिचय,

 अखिल भारतीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन के लिए अब तक 900 से अधिक पंजीयन



22–23 अगस्त को रायपुर में होगा आयोजन, देश-विदेश के युवक-युवतियां ऑनलाइन देंगे परिचय,


20 अगस्त तक किया जाएगा  निशुल्क पंजीयन।

सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन (सम्मेलन) द्वारा “अखिल भारतीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन” का आयोजन 




आगामी 22 एवं 23 अगस्त 2026, शनिवार एवं रविवार को रायपुर के होटल एंट्री पॉइंट, बंजारी माता मंदिर के सामने, ट्रांसपोर्ट नगर में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित वैवाहिक सामाजिक सेवा संस्था “मंगल परिणय” के द्वारा आयोजित यह सम्मेलन पूर्णतः नि:शुल्क होगा।



छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल तथा मंगल परिणय की संयोजिका श्रीमती शोभा केडिया, कोरबा ने बताया कि, सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगल परिणय की पूरी टीम सहसंयोजक गण : श्री राजेश अग्रवाल, रायपुर

 श्रीमती नीता डालमिया, मुंबई

श्रीमती रजनी डालमिया, बाल्को, कोरबा

 श्रीमती शशि अग्रवाल

 श्रीमती माधुरी गोयल, सिमडेगा, झारखंड

 श्रीमती दिशा अग्रवाल, जगदलपुर

युवा टीम:

 अंशुल अग्रवाल,

अंकित अग्रवाल,

 प्रियम अग्रवाल

 के साथ दिन-रात मेहनत करते हुए इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है।


उन्होंने बताया कि, सम्मेलन के लिए अब तक 900 से अधिक युवक-युवतियों के पंजीयन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें लगभग 500 युवक एवं 400 युवतियों ने ऑनलाइन परिचय देने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। आने वाले दिनों में पंजीयन की संख्या और बढ़ने की संभावना है।


होटल में बनेगा विशेष स्टूडियो


दो दिवसीय इस ऑनलाइन परिचय सम्मेलन के लिए होटल एंट्री पॉइंट, रायपुर में विशेष स्टूडियो तैयार किया जाएगा। रायपुर एवं आसपास के क्षेत्र के प्रतिभागी चाहें तो स्टूडियो में उपस्थित होकर अपना परिचय दे सकेंगे। वहीं देश के विभिन्न शहरों एवं विदेशों में रहने वाले प्रतिभागी अपने-अपने स्थान से Zoom Meeting के माध्यम से ऑनलाइन परिचय देंगे।


अलग-अलग श्रेणियों में होगा परिचय


सम्मेलन को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिभागियों के लिए उनकी योग्यता, प्रोफेशन एवं परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग कैटेगरी निर्धारित की गई हैं।


* विदेशों में निवासरत युवक-युवतियों के लिए अलग कैटेगरी


* डॉक्टर, CA, इंजीनियर एवं अन्य प्रोफेशनल्स के लिए अलग कैटेगरी


- शैक्षणिक एवं प्रोफेशनल योग्यता के आधार पर अलग-अलग श्रेणियां


 दिव्यांग युवक-युवतियों के लिए विशेष कैटेगरी


 विधवा, विधुर एवं परित्यक्ता/परित्यक्त के लिए अलग कैटेगरी


इस व्यवस्था के कारण प्रतिभागियों एवं उनके परिवारों को अपनी अपेक्षाओं के अनुरूप योग्य वर-वधु की तलाश में अधिक सुविधा मिलेगी।


6 वर्षों के इस सफर में सैकड़ों परिवारों को मिला नया जीवन


मंगल परिणय पिछले 6 वर्षों से अग्रवाल समाज में निःस्वार्थ भाव से वैवाहिक परिचय एवं परिवार समन्वय का कार्य कर रहा है। संस्था के प्रयासों से अब तक 870 से अधिक सामान्य श्रेणी के वैवाहिक संबंध सफलतापूर्वक तय हो चुके हैं तथा 200 से अधिक विशेष श्रेणी के संबंध स्थापित किए जा चुके हैं। विशेष श्रेणी के इन प्रयासों से लगभग 350 बच्चों को पुनः माता-पिता दोनों का स्नेह एवं सुरक्षित पारिवारिक वातावरण प्राप्त हुआ है।


आयोजकों के अनुसार ऑनलाइन परिचय सम्मेलन समय एवं धन की बचत के साथ-साथ भारत एवं विदेशों में रहने वाले सुयोग्य वर-वधुओं तक पहुंच बनाने का प्रभावी माध्यम है। इसमें समाज के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन, सहयोग एवं आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।


मार्गदर्शन एवं संरक्षण


यह आयोजन छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा प्रमुख मार्गदर्शक एवं सलाहकार श्री दीनदयाल गोयल के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है।


मंगल परिणय को समाज सेवा एवं वैवाहिक समन्वय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।


पंजीयन एवं जानकारी हेतु संपर्क


श्रीमती शोभा केडिया, कोरबा

 +91 88394 40334


श्री राजेश अग्रवाल, रायपुर

+91 94252 65250


श्रीमती नीता डालमिया, मुंबई

 +1 347-757-0771


श्रीमती रजनी डालमिया, बाल्को, कोरबा

 +91 98274 87991


श्रीमती शशि अग्रवाल

 +91 98271 04666


श्रीमती माधुरी गोयल, सिमडेगा, झारखंड

 +91 96937 91402


श्रीमती दिशा अग्रवाल, जगदलपुर

 +91 93404 82308


श्रीमती रीना मनोज बामलिया,

 बिलासपुर, छत्तीसगढ़

 +91 91793 58308


श्रीमती आशा  अग्रवाल +91 9755181858


आयोजकों ने अग्रवाल समाज के परिवारों से अपील की है कि विवाह योग्य युवक-युवतियों का अग्रिम पंजीयन तत्काल कराएं और इस अनूठे, नि:शुल्क एवं अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन का लाभ उठाएं।


“ एक परिचय बनेगा… दो परिवारों की खुशियों का आधार।”

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad