Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 19, 2026

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा को दी गई विदाई नवीन पदस्थापना पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

 कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा को दी गई विदाई



नवीन पदस्थापना पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं


कवर्धा, 19 अगस्त 2026। राज्य शासन द्वारा नवीन पदस्थापना किए जाने के फलस्वरूप कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा को आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विदाई दी गई। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री वर्मा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले में कलेक्टर के रूप में 22 माह 28 दिन तक अपनी सेवाएं दीं। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उनकी नवीन पदस्थापना वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर की गई है।

विदाई समारोह में अधिकारियों ने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उनके सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व तथा उच्च प्रशासनिक क्षमता की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि श्री वर्मा ने जिले में प्रशासनिक कार्यों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आगे बढ़ाया तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा, पंडरिया एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, बोड़ला एसडीएम श्री आशुतोष शर्मा, एमडी श्री जीएस शर्मा, तहसीलदार श्री परमेश्वर मंडावी, अधीक्षक श्री राजेन्द्र धु्रर्वे सहित अन्य अधिकारियों ने श्री वर्मा के कार्यकाल से जुड़े अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने विदाई समारोह के दौरान कहा कि उन्हें जिले में काम करने के दौरान सभी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि इस सहयोग की वजह से कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा सका और विकास के कार्यों में तेजी आई। उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जिले की प्रगति के लिए ऐसे ही सहयोग की भावना बनी रहेगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षत्रों में बेहतर कार्य करें और जनसामन्य की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत् रहे।

श्री वर्मा ने कहा जिले में सफल निर्वाचन कार्य बड़े अच्छे ढंग से संचालित किया गया। यह हम सबकी टीम भावना से कार्य करने का नतीजा है। शासकीय नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। जिससे सबको गुजरना पड़ता है। हमें हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अमले को टीम वर्क के साथ सेवा भाव से लोकहित में कार्य करने के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे।

जिले के अधिकारियों ने कहा कि कलेक्टर श्री वर्मा का सहज व्यवहार, सभी के साथ समन्वय स्थापित करने की क्षमता और प्रशासनिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लंबे समय तक स्मरणीय रहेगी। उन्होंने श्री वर्मा को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी प्रशासनिक दक्षता से नई जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। इस अवसर अपर कलेक्टर श्री आंचला, श्री सागर सिंह, कवर्धा एसडीएम श्री चेतन साहू, नायब तहसीलदार श्री विकास जैन सहित जिला अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad