Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 22, 2026

दंतेवाड़ा जिले में धान संग्रहण केंद्र गीदम का कांग्रेस जिला टीम ने किया निरीक्षण, धान के सुरक्षित भंडारण एवं किसानों के हितों को लेकर उठाए सवाल

 ब्रेकिंग दंतेवाड़ा

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर.. असीम पाल ब्यूरो

             दंतेवाड़ा


दंतेवाड़ा जिले में धान संग्रहण केंद्र गीदम का कांग्रेस जिला टीम ने किया 



निरीक्षण, धान के सुरक्षित भंडारण एवं किसानों के हितों को लेकर उठाए सवाल


दंतेवाड़ा, 21 अगस्त 2026।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा धान संग्रहण केंद्रों की वास्तविक स्थिति का भौतिक निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश के परिपालन में आज जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के जिलाध्यक्ष  शकील रिजवी जी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस की टीम ने धान संग्रहण केंद्र गीदम का निरीक्षण किया।



निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संग्रहण केंद्र में रखे धान की वास्तविक स्थिति, कुल भंडारण, धान के उठाव एवं परिवहन की वर्तमान स्थिति तथा धान के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही, क्षति, नमी अथवा बारिश से खराब होने की स्थिति का जायजा लेना था।



कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संग्रहण केंद्र का मौके पर निरीक्षण करते हुए धान के सुरक्षित भंडारण एवं किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों की मेहनत से उत्पादित धान का सुरक्षित भंडारण शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही के कारण धान खराब होता है तो इसका सीधा नुकसान किसानों और प्रदेश की जनता को होता है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार निरीक्षण के दौरान आवश्यक फोटो एवं वीडियोग्राफी भी की गई, ताकि मौके की वास्तविक स्थिति का दस्तावेजीकरण कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रतिवेदन भेजा जा सके।


जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों और उनके मेहनत की उपज की सुरक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा धान के भंडारण, उठाव एवं परिवहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग की जाएगी।


इस अवसर पर संगठन महामंत्री वीरेन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण राणा, जिला महामंत्री विमल सलाम, जिला सचिव गौरव गुप्ता, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुम्मा राम वेक सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad