Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 18, 2026

साल्हेवारा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

 साल्हेवारा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि



खैरागढ़ । केसीजी जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्हेवारा के बस स्टैंड परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान राष्ट्रनेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को नमन किया।



कार्यक्रम में साल्हेवारा क्षेत्र के जिला पंचायत प्रतिनिधि निजाम सिंह मंडावी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी ने अपने ओजस्वी नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी सोच से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान” दिया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के साथ “जय विज्ञान” जोड़कर विज्ञान एवं तकनीकी विकास के महत्व को रेखांकित किया।


उन्होंने कहा कि अटल जी की कविता की प्रसिद्ध पंक्तियां “हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा” उनके दृढ़ संकल्प, संघर्षशीलता और सकारात्मक जीवन-दर्शन का प्रतीक हैं। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देशहित के प्रति समर्पित रहा।


इस अवसर पर साल्हेवारा बस स्टैंड के दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दुकानदार राजकुमार सेन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत थे। उनकी सरलता, स्पष्टवादिता, प्रभावशाली वक्तृत्व कला और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।


कार्यक्रम में पहल ग्रुप साल्हेवारा के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय उपस्थिति रही। इस दौरान प्रमुख रूप से सरपंच दशरथ पटेल, नरेश अग्रवाल, जितेंद्र मनिकपुरी (जित्तु), कान्हा अग्रवाल, राजेंद्र साहू, पिंटू चौहान, राजकुमार सेन, रिंकू पांडेय, नोहर सोनवानी, किसन झारिया, गीतेश डेहरिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं दुकानदार उपस्थित रहे।


सभी उपस्थितजनों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।।।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad