महाविद्यालय में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश चंद्रवंशी द्वारा साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता लाने हेतु विशेष आयोजन किया गया
बिलाईगढ़। शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ़ के सभा कक्ष में प्राचार्य, महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या के बीच थाना बिलाईगढ़ के निरीक्षक श्री राजेश चंद्रवंशी ने वार्तालाप शैली में साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर उमाकांत मिश्र ने थाना प्रभारी एवं उनके साथ आए हुए अन्य स्टाफ के इस पहल पर उन्हें धन्यवाद दिया तथा आज के समय में बढ़ रहे साइबर क्राइम से सावधान रहने का संदेश दिया। श्री राजेश चंद्रवंशी ने अलग-अलग उदाहरण देकर डिजिटल अरेस्ट ,व्हाट्सएप मैसेज ,इंस्टाग्राम आदि से संबंधित होने वाले साइबर क्राइम को विस्तृत रूप से बतलाया ,उन्होंने छात्र-छात्राओं को हमेशा जागरूक रहने एवं किसी भी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आने का संकेत दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं के प्रति उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त की।कार्यक्रम का संचालन अतिथि व्याख्याता श्री रंगनाथ यादव जी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री लेविस कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी के साथ उनकी टीम में PSI कुमारी रश्मि ठाकुर, आरक्षक गिरजा शंकर देवांगन, प्रवेश भारती, अंबेडकर कुर्रे, वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक श्रीमती सुनीता विक्रम कोसले, श्री पंकज साहू, सुश्री अनु केवड़ा, श्री यू एस भारद्वाज,श्री दीपक कुमार कुर्रे ,डॉक्टर सुमन लता राठौर,श्री टीकाराम चौहान, श्री नरेंद्र राकेश, सुश्री नैना निराला, श्री रेशमलाल चौहान एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.