Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर श्री सुरभि गौधाम में गरिमामय ढंग से हुआ ध्वजारोहण

 स्वतंत्रता दिवस पर श्री सुरभि गौधाम में गरिमामय ढंग से हुआ ध्वजारोहण




सिमगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में शासन द्वारा स्वीकृत एवं छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग द्वारा संचालित श्री सुरभि गौधाम में गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गौसेवा आयोग जिला बलौदाबाजार के अध्यक्ष श्री विजय कुमार साहू ने राष्ट्रध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को नमन किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में गौमाता के महत्व, गौसेवा की आवश्यकता तथा सनातन संस्कृति में गाय के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि गौमाता प्रकृति का महत्वपूर्ण प्रतिरूप है तथा पर्यावरण संरक्षण भी गौसेवा एवं गौसंरक्षण से जुड़ा हुआ है।


उन्होंने उपस्थित लोगों से गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की सहभागिता से ही गौधामों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकता है।


कार्यक्रम में गौसेवा आयोग की ब्लॉक समिति के सदस्य, गौधाम संचालन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, खुशी गौधाम समिति पौंसरी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार वर्मा, सचिव श्री संजू वर्मा, ग्राम खम्हरिया के सरपंच श्री परस यदु, उपसरपंच, पंचगण सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad