शिक्षक करेंगे सेवा सुरक्षा पदयात्रा,अनिश्चितकालीन आंदोलन
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन,संयुक्त शिक्षक संघ, सर्व शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश के समस्त शिक्षक 22 अगस्त को ब्लॉक स्तरीय ,29 अगस्त को जिला स्तरीय और 9 सितंबर से मुख्यमंत्री ,शिक्षामंत्री आवास घेराव करते हुए अनिश्चचित कालीन आंदोलन में सम्मिलित हो रहे हैं l
इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई छुईखदान ने ब्लॉक अध्यक्ष टीका देशमुख की अगुवाई में विकासखंड शिक्षाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी छुईखदान , थाना प्रभारी छुईखदान को इस आशय का सूचना ज्ञापन सौंपा है l
गायब है ' मोदी की गारंटी ', शिक्षक हैं हताश
गौरतलब है कि चुनाव से पूर्व वर्तमान सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत सभी शिक्षकों को वेतन विसंगति दूर करने ,क्रमोन्नत वेतनमान देने का वायदा किया था ,किंतु आज पर्यंत मामला सिफर है l जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है l
सेवारत शिक्षकों को हो टेट से मुक्ति
ब्लॉक अध्यक्ष टीका देशमुख ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सभी शिक्षकों को 2028 तक अनिवार्य रूप से टी ई टी उत्तीर्ण हेतु आदेश पारित किया गया है तथा संबंधित राज्य सरकार को शिक्षकों के लिए वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है किन्तु छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवारत शिक्षकों के लिए अब तक कोई परीक्षा आयोजित नहीं किया है l
अब की बार, आर - पार
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन सहित संयुक्त शिक्षक संघ, सर्व शिक्षक संघ आदि संगठन ने संयुक्त मोर्चा बनाकर 22 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालय, 29 अगस्त को जिला मुख्यालय और 9 सितंबर को मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री का आवास घेराव सहित अनिश्चित कालीन आंदोलन का मन बना चुके हैं l
इस ज्ञापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की ओर से जिला उपाध्यक्ष भिखेंद्र जंघेल,जिला सचिव शिवचरण वर्मा, ब्लॉक सचिव तारण धुर्वे, दोदेश्वर चंदेल, संजीव धुर्वे, अश्विनी साहू, तुलेश्वर सेन, तोरण साहू,सुरेश भंडारी,हेमंत जांगड़े, जगदीश देवांगन,किशन वर्मा,अनिक धुर्वे सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे l


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.