राजनांदगांव
तिरंगा यात्रा से गूंजा पारागांवखुर्द, हर घर तिरंगा का दिया संदेश
पारागांवखुर्द। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांवखुर्द द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ ग्रामीणों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।
रैली का संचालन यूथ एवं इको क्लब प्रभारी श्री अनिल कुमार जंघेल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री पुनेश्वर साहू के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. एन. प्रजापति, समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.