संजय श्रीवास्तव जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू जन्मदिवस कार्यक्रम मे रायपुर स्थित निवास पहुँचकर आत्मीय भेंट की
संजय श्रीवास्तव को जन्मदिन पर दी हार्दिक बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं मेरे राजनीतिक गुरु, बड़े भैया श्री संजय श्रीवास्तव जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू जन्मदिवस कार्यक्रम मे रायपुर स्थित निवास पहुँचकर आत्मीय भेंट की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उन्हें भगवा गमछा एवं भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा सादर भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही, ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें सदैव उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं सफलता प्राप्त हो तथा उनका मार्गदर्शन एवं स्नेह निरंतर प्राप्त होता रहे।
श्री संजय श्रीवास्तव जी का स्नेह, मार्गदर्शन और सरल व्यक्तित्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी है। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.