Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 1, 2026

नगर बंद और चक्का जाम का तीसरा दिन: भूख हड़ताल शुरू, आंदोलन हुआ और तेज

 नगर बंद और चक्का जाम का तीसरा दिन: भूख हड़ताल शुरू, आंदोलन हुआ और तेज



बिलाईगढ़। सीएमओ को हटाने एवं त्रि-सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा नगर बंद और चक्का जाम आंदोलन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। व्यापारियों, नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि लगातार  दो दिन बीत जाने के बावजूद शासन-प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी आंदोलनकारियों की सुध लेने नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।


आंदोलन के दौरान तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का मौखिक आश्वासन दिया। हालांकि आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा और जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन का संवेदनहीन और क्रूर चेहरा सामने आया है। उनका कहना है कि आम जनता, व्यापारी और जनप्रतिनिधि कई दिनों से सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन समस्या के समाधान की दिशा में गंभीर प्रयास करता दिखाई नहीं दे रहा है।


आंदोलन को और तेज करते हुए आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। भूख हड़ताल में व्यापारी, नगरवासी, 11 पार्षद तथा पूर्व विधायक श्री राय भी शामिल हो गए हैं। आंदोलनकारियों ने दोहराया कि उनकी सभी मांगें पूरी होने तक नगर बंद, चक्का जाम और अन्य लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेंगे।


आंदोलन स्थल पर लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे जनसमर्थन भी मजबूत होता दिखाई दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, दुम्हानी मोड़ में चक्का जाम किया जाएगा।जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad