Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 3, 2026

बसना के युवा नेता आयुष सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा आई.टी. सेल जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त, कम उम्र में बड़ी उपलब्धि से कार्यकर्ताओं में उत्साह

 बसना के युवा नेता आयुष सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी  




भाजपा आई.टी. सेल जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त, कम उम्र में बड़ी उपलब्धि से कार्यकर्ताओं में उत्साह




बसना।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी, प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय पवन साय जी के निर्देशानुसार, प्रदेश संयोजक आई.टी. सेल श्री सुनिल पिल्लई जी की सहमति एवं जिला अध्यक्ष महासमुंद श्री ऐतराम साहू जी की अनुशंसा से जिला संयोजक आई.टी. सेल श्री नरेश नायक जी ने आई.टी सेल के सहसंयोजक व सदस्यों की सूची नियुक्ति की घोषणा की।


उक्त सूची में भारतीय जनता पार्टी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के सिद्धांत को जमीन पर उतारते हुए पार्टी ने एक बार फिर साबित किया कि भाजपा ही वो पार्टी है जो जमीन से उठे कार्यकर्ता को मंच तक पहुंचाती है। इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा बसना के कर्मठ, जुझारू और सोशल मीडिया प्रभारी आयुष सिन्हा को भाजपा आई.टी. सेल जिला कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


आयुष सिन्हा की इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे बसना विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। युवा कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को भाजपा के "युवा शक्ति को सम्मान" का प्रतीक बताया।


कम उम्र में बड़ी उपलब्धि - मेहनत का सम्मान

आयुष सिन्हा बहुत कम उम्र के युवा नेता हैं, लेकिन संगठन के प्रति उनका समर्पण किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता से कम नहीं है। पिछले कई वर्षों से आयुष सिन्हा भाजपा के लिए चौबीस घंटे सक्रिय रहते हैं


युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में उन्होंने बसना में भाजपा की रीति नीति, जनकल्याणकारी योजनाओं और मोदी सरकार के कार्यों को घर, मोबाइल तक पहुंचाने का अभूतपूर्व कार्य किया। वो हमेशा लोगों के बीच में रहते हैं,और संगठन को मजबूत करने में जुटे रहते हैं।


भाजपा की पहचान - नए चेहरों को मौका

आयुष सिन्हा की नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो नए चेहरे, नए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाती है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी यही कहना है कि भाजपा जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को उठाकर मंच पर बैठाने का काम करती है। आयुष सिन्हा उसी भाजपा संस्कृति का उदाहरण हैं।


संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी

इस नियुक्ति पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि आयुष सिन्हा के आई.टी. सेल में आने से जिले में पार्टी का डिजिटल अभियान और मजबूत होगा। उनकी ऊर्जा, जोश और सोशल मीडिया की समझ से भाजपा बसना की आवाज अब और बुलंद होगी।


आयुष सिन्हा ने नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के सपनों को साकार करने के लिए दिन रात काम करूंगा।


भाजपा परिवार की ओर से आयुष सिन्हा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad