Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 13, 2026

व्यापारी एकता मंच पिथौरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 15 सितंबर को अग्रसेन भवन में भव्य तैयारी, व्यापारियों में उत्साह

 

व्यापारी एकता मंच पिथौरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 15 सितंबर को



अग्रसेन भवन में भव्य तैयारी, व्यापारियों में उत्साह


पिथौरा संस्कार न्यूज़ /नगर के प्रमुख व्यापारी संगठन व्यापारी एकता मंच पिथौरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 15 सितंबर 2026, मंगलवार को शाम 7:00 बजे अग्रसेन भवन, पिथौरा में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर नगर के व्यापारी वर्ग में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज अतिथि



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक मान. संपत अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मा. शंकर अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष मा. देवेश निषाद, शीतला समाज अध्यक्ष मा. प्रेमलाल सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मा. आशीष शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं विभिन्न व्यापारी संगठनों के वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे।


अध्यक्ष गोपाल शर्मा बोले - हर व्यापारी को परिवार का हिस्सा बनाएंगे


व्यापारी एकता मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा ने बताया कि यह समारोह केवल पदभार ग्रहण तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन की एकता, व्यापारिक भाईचारे एवं समाज के प्रति जिम्मेदारियों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


अपने संदेश में श्री शर्मा ने कहा कि - 

_"व्यापारी एकता मंच पिथौरा हमेशा से व्यापारियों के हितों, उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य करता रहा है। हमारा लक्ष्य है कि पिथौरा का प्रत्येक व्यापारी स्वयं को इस परिवार का हिस्सा समझे। नई कार्यकारिणी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बाजार के विकास और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाएगी। मैं समस्त व्यापारी भाइयों, वरिष्ठजनों और नगरवासियों से आग्रह करता हूँ कि शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हमें आशीर्वाद दें और इस ऐतिहासिक अवसर की शोभा बढ़ाएं। व्यापारी एकता जिंदाबाद।"_


उन्होंने आगे कहा कि संगठन आने वाले समय में व्यापारी हितों के साथ-साथ नगर के सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों में भी सक्रिय सहयोग प्रदान करेगा।


नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान


इस अवसर पर नवनिर्वाचित टीम में -

अध्यक्ष - श्री गोपाल शर्मा

उपाध्यक्ष - श्री दिलप्रीत सिंह खनूजा, श्री कुलदीप अग्रवाल, श्री संजय सिन्हा, श्री प्रफुल्ल तिवारी

सचिव - श्री इन्द्रजीत सिन्हा

कोषाध्यक्ष - श्री कुलवंत राजा खनूजा

प्रमुख सलाहकार - श्री राजेंद्र खनूजा राजू

मीडिया प्रभारी - श्री गौरव चंद्राकर

सदस्यता प्रभारी - श्री तुषार बंसल

सहित कार्यकारिणी सदस्य श्री रूपेश (पप्पू) टक्कर, श्री दिनेश गोयल, श्री राजेश कोठारी, श्री आशीष अवस्थी, श्री पप्पू अग्रवाल, श्री संजू श्रीवास, श्री रमेश श्रीवास्तव, श्री अशोक साहू, श्री अमित सलूजा, श्री सुशील दीक्षित, श्री शुभम अग्रवाल, श्री रमेश बघेल, श्री तनिष अग्रवाल, श्री गजेन्द्र सिन्हा, श्री सुयश अग्रवाल, श्री रवि चावला, श्री राहुल गोयल शपथ लेंगे।


सभी व्यापारी सादर आमंत्रित


व्यापारी एकता मंच पिथौरा ने समस्त व्यापारी बंधुओं से इस गरिमामयी समारोह में सपरिवार उपस्थित होने की अपील की है।


उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गौरव चंद्राकर द्वारा दी गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad