Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 9, 2026

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की गहन समीक्षा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में प्रज्ज्वलित होंगे 51 हजार दीप

 सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की गहन समीक्षा



17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन


पुलिस परेड ग्राउंड में प्रज्ज्वलित होंगे 51 हजार दीप

CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट 


बिलासपुर, 8 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अभियान के उद्देश्य, रूपरेखा और विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 




इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। 

  सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा के 25 वर्षों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही विकसित भारत-2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेना है।




 अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों तक पहुंचाने और उन्हें योजनाओं के लाभ से जोड़ने के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 


पुलिस परेड ग्राउंड में जलेंगे 51 हजार दीप

अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम से होगा। इस अवसर पर बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम में माय भारत, एनएसएस, एनसीसी के स्वयंसेवकों के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

अभियान के तहत 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत कार्यक्रम में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विद्यालयों में विकसित भारत की संकल्पना पर ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं नमो सेवा गाथा के माध्यम से विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों एवं सामुदायिक केंद्रों में जनसेवा और विकास की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।


वास्तविक कहानियों से सामने आएगा बदलाव

कहानी बदलाव की कार्यक्रम के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की प्रेरक और वास्तविक कहानियां सामने लाई जाएंगी। अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज तथा जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट तक जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सेवा मेरा योगदान के तहत नागरिकों को रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, वृद्धाश्रम एवं अनाथालय भ्रमण, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, डिजिटल साक्षरता, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। 


सेवा सेतु शिविरों में मिलेगा योजनाओं का लाभ

अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों का आयोजन कर नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी और पात्रता के अनुसार लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं रंगोली राष्ट्र के माध्यम से घरों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विकसित भारत के संकल्प को आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट तक कार्यक्रम के साथ होगा। 

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रत्येक कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जन-जन से जोड़ते हुए इसे सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के सामूहिक अभियान के रूप में सफल बनाया जाए।


CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट 

मो, 9340810592

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad