Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 22, 2026

जिला स्तरीय रोजगार मेला 25 सितंबर को, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती के अवसर स्थानीय शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने जिला प्रशासन की पहल, सारंगढ़ में होगा रोजगार मेले का आयोजन

 सारंगढ़–बिलाईगढ़  ( छ. ग.)

---------


जिला स्तरीय रोजगार मेला 25 सितंबर को, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती के अवसर



स्थानीय शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने जिला प्रशासन की पहल, सारंगढ़ में होगा रोजगार मेले का आयोजन



सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 सितंबर 2026। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले के शिक्षित एवं योग्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और निजी क्षेत्र में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में यह रोजगार मेला 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सारंगढ़ में आयोजित होगा। रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 232 पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिले के स्थानीय शिक्षित युवाओं के लिए यह रोजगार मेला निजी क्षेत्र में अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों का ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकृत होना आवश्यक है। जिन युवाओं का पंजीयन नहीं हुआ है, उनके लिए रोजगार मेला स्थल पर ही पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इच्छुक एवं योग्यताधारी युवा अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

रोजगार मेले में मेसर्स वेक्टर फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, कमल विहार सेक्टर-01, रायपुर द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के 22 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए वेतनमान 14,900 रुपए निर्धारित है। महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सरिया, बसना, बरमकेला और सारंगढ़ शामिल हैं।

इसी प्रकार मेसर्स श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर द्वारा फाइनेंशियल कंसल्टेंट (टू-व्हीलर फाइनेंस), लोन ऑफिसर, इंश्योरेंस एडवाइजर और कलेक्शन ऑफिसर के 10-10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए वेतनमान 10,000 से 12,000 रुपए तक निर्धारित है। महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं तथा कार्यक्षेत्र में सरिया, बसना, बरमकेला और सारंगढ़ क्षेत्र शामिल हैं।

मेसर्स श्रीमीन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा द्वारा छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए वेतनमान 15,100 से 18,000 रुपए तक निर्धारित है। यह पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है तथा कार्यक्षेत्र में सरिया, बसना, बरमकेला और सारंगढ़ सहित छत्तीसगढ़ के निर्धारित क्षेत्र शामिल हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के अधिक से अधिक शिक्षित एवं योग्य युवाओं से रोजगार मेले में उपस्थित होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की गई है। अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज एवं भर्ती से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी ई-रोजगार पोर्टल अथवा जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad