लोकेशन ---------------- दलौदा ( म. प्र.)
जिला ----------------- मन्दसौर
रिपोर्ट ---------------- जिला ब्यूरो मंगल देव राठौर
थाना दलौदा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, करीबन 700 लीटर महुआ लहान नष्ट कर एक आरोपी के विरुध्द आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया
पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा अवैध शराब की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक मन्दसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में तेरसिंह बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं सीएसपी जितेन्द्र भास्कर
(प्रभारी एसडीओपी ग्रामिण मन्दसौर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी व उनकी टीम द्वारा दिनांक 07.09.26 को ग्राम बानीखेडी, एलची मगरा व ग्राम लखमाखेडी के बाछडा डेरे मे सघन तलाशी अभियान चलाया जाकर करिबन 700 लिटर महुआ लहान नष्ट किया जाकर एक आरोपी के विरुध्द आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबध्द किया गया।
थाना दलौदा पुलिस टीम द्वारा ग्राम बानीखेडी, एलची मगरा व ग्राम लखमाखेडी के बाछडा डेरे मे सघन तलाशी अभियान चलाया गया जो डेरो के आसपास झाडीयो, सुनसान बने कमरो मे प्लास्टिक के विभिन्न डिब्बो मे करिबन 700 लिटर महुआ लहान मिला जिसे विधिवत नष्ट किया गया। ग्राम लखमाखेडी के पप्पु पिता नाथु पवार जाति बाछडा के कब्जे से करिबन 11 लिटर कच्ची हाथ भट्टी की अवैध देशी महुआ शराब मिलने पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
जफ्त मनुका - प्लास्टिक के डिब्बे में करिबन 11 लिटर कच्ची हाथ भट्टी की अवैध देशी महुआ शराब किमती 1100/- रुपये
सराहनीय कार्य - उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी थाना प्रभारी दलौदा, सउनि प्रमोदसिह तौमर, सउनि. तेजसिह डामर, प्रआर नारायाण डाबी, आर. कुलश्रेष्ठ सिह, आर लखन सालवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सेक



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.