होमगार्ड के नये डीजी पवन देव से जिला सेनानियों ने की मुलाकात
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - आज राजधानी स्थित होमगार्ड एसडीआरएफ सिविल डिफेंस फायर एवं इमरजेंसी सर्विसेज मुख्यालय में नये डीजी पवन देव से प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के जिला सेनानियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नये डीजी महोदय को पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनायें दीं और होमगार्ड संगठन को अधिक सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की। जिला सेनानियों ने जवानों से जुड़ी उनके प्रशिक्षण की गुणवत्ता और आधुनिकीकरण , ड्यूटी भत्ता एवं कल्याणकारी सुविधा , आपदा प्रबंधन के दौरान संसाधनों की उपलब्धता के बारे में अवगत कराया। इस पर नवनियुक्त डीजी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि होमगार्ड जवान प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की रीढ़ है। उनके कल्याण और सम्मान के लिये हर संभव कदम उठाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिला सेनानियों से निरंतर संवाद बनाये रखा जायेगा और फील्ड की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से समस्त जिलों के वर्तमान स्थिति , परिस्थिति , समस्या और जरूरतों के बारे में सामान्य चर्चा कर भविष्य में विभाग के अपग्रेडेशन बेहतरी में कार्य किये जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी सेनानियों से अनुशासन , तत्परता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर डीआईजी राजेश पाण्डेय , सीनियर स्टॉफ ऑफिसर लकड़ा , संभागीय सेनानी एन० एस० नेताम , बिलासपुर जिला सेनानी डी०एस० नाथ , जांजगीर जिला सेनानी योग्यता साहू , अंबिकापुर जिला सेनानी शिव कटुतिया , सूरजपुर जिला सेनानी संजय गुप्ता , महासमुंद जिला सेनानी दिनेश रावटे , जगदलपुर जिला सेनानी संतोष मार्बल , धमतरी शोभा ठाकुर आदि राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.