Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 20, 2026

सिद्धिविनायक गणेश उत्सव समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए अशवंत तुषार साहू

 सिद्धिविनायक गणेश उत्सव समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए अशवंत तुषार साहू



महासमुंद। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठुमसा में सिद्धिविनायक गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशवंत तुषार साहू शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री गणेश जी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक उनका आत्मीय स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों एवं प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और सभी का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता एवं सांस्कृतिक उत्साह का सुंदर वातावरण देखने को मिला।


इस अवसर पर अशवंत तुषार साहू ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का भी पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राहुल चंद्राकर, धर्म पटेल,लक्ष्मण पटेल, कुमारी नूतन नायक, नरेश ध्रुव,पुखराज प्रजापति,मुकेश प्रजापति,गोलू प्रजापति,राजू साहू परमानंद साहू व अत्यधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे,

उन्होंने सफल आयोजन के लिए सिद्धिविनायक गणेश उत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही आत्मीय स्वागत, सम्मान एवं स्नेह के लिए सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad