राजनांदगांव
गोविंदा उत्सव एवं दही लूट आयोजन के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
राजनांदगांव, 05 सितंबर 2026।
गोविंदा उत्सव के अवसर पर डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले विभिन्न दही लूट कार्यक्रमों के मद्देनजर आज पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती अंकिता शर्मा द्वारा डोंगरगढ़ क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।
इस दौरान आज आयोजित होने वाले विभिन्न दही लूट आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन कायाक, थाना प्रभारी डोंगरगढ़ एवं प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री सुमन जायसवाल सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय यादव द्वारा थाना डोंगरगढ़ का औचक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों एवं पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों द्वारा गोविंदा उत्सव एवं दही लूट कार्यक्रमों के दौरान शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की मुस्तैदी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.