फेडरेशन ने किया नवपदस्थ बीईओ का स्वागत
खैरागढ़ । छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई छुईखदान ने ब्लॉक अध्यक्ष टीका राम देशमुख,ब्लॉक संयोजक कौशल श्रीवास्तव और सुधीर नायक की अगुवाई में गत दिनों नवपदस्थ विकासखंड शिक्षाधिकारी श्री प्रशांत कुमार चिर्वतकर का गुलदस्ता देकर स्वागत कर उन्हें बधाईयां दी और उनके नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में शैक्षिक तथा सह शैक्षिक गतिविधियों में सभी शिक्षकों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने का विश्वास प्रगट किया गया
समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन,हुई सार्थक चर्चा
इस दौरान छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने विकासखंड शिक्षाधिकारी से ज्वलंत स्थानीय मुद्दों जैसे - संविलियन पूर्व की देय एरियर्स , गत वर्षों का उच्च परीक्षा अनुमति आदेश, पदोन्नत प्राथमिक प्रधान पाठकों का वरिष्ठता सूची में नाम जोड़ना, वी एस के एप की परेशानियों, शिक्षकों का विभागीय परिचय पत्र इत्यादि विषयों पर गंभीरता पूर्वक सार्थक चर्चा किया गया l विकासखंड शिक्षाधिकारी महोदय,सहायक विकासखंड शिक्षाधिकारी श्री सुधाकर सर, बी आर सी शर्मा जी ने सभी विषयों पर निराकरण हेतु आश्वस्त किया
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई छुईखदान की ओर से तारिका धुर्वे, इंद्राणी साहू,पद्मिनी चंदेल,तारण धुर्वे, शिवचरण वर्मा,संजीव धुर्वे,
दोदेश्वर चंदेल, सुरेश भंडारी,अवध चंदेल, मोहन जंघेल, हेमंत जांगड़े,तोरण साहू ,सूरज निषाद,कृष्णा गोटे, अश्वनी साहू,दिनेश चतुर्वेदी ,शत्रुघ्न साहू ,मायाराम साहू ,पूरण बंजारे, यशवंत मंडावी, ताम्रध्वज भुआर्य प्रमोद बंजारे सहित भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं l यह जानकारी मीडिया प्रभारी राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन ने दी l



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.