Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 5, 2026

हत्या के प्रयास का फरार आरोपी जेल दाखिल एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के सतत सुपरविजन में हुई गिरफ्तारी

 हत्या के प्रयास का फरार आरोपी जेल दाखिल 



एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के सतत सुपरविजन में हुई गिरफ्तारी


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायगढ़ - घर के बंटवारे को लेकर जारी विवाद के चलते बड़े भाई पर टांगा से प्राणघातक हमला कर हत्या का प्रयास करने के फरार आरोपी को एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के सतत सुपरविजन मेंं थाना घरघोड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर विधिवत गिरफ्तार करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                 इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने अरविन्द तिवारी को बताया मामले में प्रार्थी/आहत महेत राम राठिया उम्र 50 वर्ष निवासी - ग्राम चिमटापानी ने विगत माह 04 जुलाई को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा है। उसके छोटे भाई रूपधर राठिया तथा मंझले भाई पुनीराम राठिया के साथ घर को लेकर विवाद चल रहा था। रूपधर आये दिन उक्त मकान को अपना बताते हुये परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकलने की धमकी देता था। प्रार्थी के अनुसार 22 जून 2026 की शाम वह घर की परछी में अपने पिता गाडाराय राठिया तथा छोटे भाई रूपधर राठिया से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान घर से निकलने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रूपधर राठिया ने गाली-गलौज करते हुये हाथ में रखे लोहे के टांगा से अपने बड़े भाई महेत राम राठिया पर हमला कर दिया।हमले में महेत राम के सिर , सिर के पीछे तथा बायीं आंख के पास गंभीर चोटें आईं। घटना देखकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और डायल-112 की सहायता से घायल को घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया , जहां उसका उपचार हुआ। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 216/2026 के तहत धारा 296 , 351(3) , 115(2)  बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन तथा आहत की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 109(2) बीएनएस जोड़ी गई। घटना के बाद से आरोपी रूपधर राठिया लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार पतासाजी कर रही थी। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी द्वारा लंबित मामलों के फरार आरोपियों पर मुखबिर लगाने के दिशा निर्देशों पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव द्वारा आरोपित के गांव में मुखबिर लगाकर रखा गया था। कल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि फरार आरोपी रूपधर राठिया अपने गांव चिमटापानी आया हुआ है। सूचना पर घरघोड़ा पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिये थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद वह कमाने-खाने के लिये बाहर चला गया था। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगा (आलाजरब) बरामद कर जप्त किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के सतत सुपरविजन पर रायगढ़ पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू , एएसआई डेविड टोप्पो एवं आरक्षक प्रदीप तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी -


रूपधर राठिया उम्र 47 वर्ष निवासी -  ग्राम चिमटापानी , थाना - घरघोड़ा , जिला - रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad