Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 6, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

 सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव



मां सरस्वती बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित कोटा रायपुर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व दिनांक 05/09/26 दिन शनिवार को अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। 




कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान श्री कृष्ण की वंदना से हुआ।  उत्सव के दौरान विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया । 




विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण के भजनों की सुरम्य प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सज्ज होकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। उसके पश्चात बच्चों द्वारा श्री कृष्ण के जन्म से लेकर बाल-लीलाओं को दर्शाती सुंदर और सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं।




कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही हांडी प्रतियोगिता रही, जहां छात्रों की टोलियों ने उत्साह के साथ मटकी फोड़कर 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारे लगाए। उत्सव में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उनके लिए विशेष खेलों का आयोजन किया गया, 




जिसमें उन्होंने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि  श्री नीलेश  अग्रवाल जी ( व्यवस्थापक - मां सरस्वती बाल कल्याण समिति ), श्रीमती सरस्वती वर्मा (पूर्व अभिभावक ) ,समस्त आचार्यगण अभिभावक एवं भैया बहन उपस्थित रहे । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नीलेश विश्वकर्मा जी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को जन्माष्टमी की बधाई दी और बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन  एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख सुश्री भुनेश्वरी लोनिया द्वारा दी गई  ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad