गुंडरदेही क्षेत्र में अवैध कारोबारी में दहशत लगातार हो रही कार्यवाही
अवैध शराब के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार, 37 पव्वा देशी मदिरा एवं मोटरसाइकिल जब्त
थाना गुण्डरदेही पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई आम जनता संतुष्ट
आरोपियों के कब्जे से 37 पव्वा देशी मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त।
छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई।
घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण
थाना गुण्डरदेही पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं।
सूचना पर थाना गुण्डरदेही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 37 पव्वा देशी मदिरा बरामद की गई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी विधिवत जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
रहमत देवदार, पिता जनाब देवदार, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, गुण्डरदेही, जिला बालोद।
रामा सोनवानी, पिता केवल सोनवानी, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, गुण्डरदेही, जिला बालोद।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रवि शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में ASI आत्माराम धनेलिया, आरक्षक पंकज ताराम, आरक्षक यश


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.