गुंडरदेही क्षेत्र में हो रही लगातार कार्रवाई जुआ-सट्टा लिखते एक आरोपी को गुण्डरदेही पुलिस ने पकड़ा, ₹1,000 नगद एवं जुआ सामग्री जब्त
जे.एल.एम. स्कूल के पीछे नहर के पास आम जगह पर कार्रवाई।
आरोपी के कब्जे से 04 नग सट्टा-पट्टी पर्ची, 01 नग नीले रंग का डॉट पेन एवं ₹1,000 नगद जब्त।
अपराध क्रमांक 360/2026, धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई।
घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण
थाना गुण्डरदेही पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जे.एल.एम. स्कूल के पीछे नहर के पास, गुण्डरदेही में एक व्यक्ति आम जगह पर लोगों से रुपयों-पैसों की हार-जीत का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा है।
सूचना पर थाना गुण्डरदेही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। मौके से आरोपी को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 04 नग सट्टा-पट्टी पर्ची, 01 नग नीले रंग का डॉट पेन तथा ₹1,000 नगद जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
आरोपी का नाम
शिव निषाद, पिता स्वर्गीय अघनू राम निषाद, उम्र 61 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, गुण्डरदेही, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में टी.आई. रवि पाण्डेय, PSI धनेश्वर कंवर, PSI आसमा कुर्रे, प्रधान आरक्षक यशवंत जांगड़े, आरक्षक पंकज ताराम, आरक्षक यशवंत देशमु


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.