Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 24, 2026

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुपालन में हुई बैठक राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी गई जानकारी, मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण पर भी हुई चर्चा

 सारंगढ़–बिलाईगढ़ (छः ग.)


मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित



कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुपालन में हुई बैठक


राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी गई जानकारी, मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण पर भी हुई चर्चा


सारंगढ़–बिलाईगढ़, 23 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जारी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को जिला कार्यालय सारंगढ़–बिलाईगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथिवार कार्यक्रम, मतदाता सूची के अद्यतनीकरण तथा मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन, दावा-आपत्ति प्राप्त करने, उनके निराकरण तथा अंतिम प्रकाशन की निर्धारित तिथियों एवं प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों से चर्चा कर सहमति प्राप्त की गई।

बैठक में बताया गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत पात्र नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने, आवश्यक संशोधन तथा नियमानुसार नाम विलोपन की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अपर कलेक्टर श्री कौशिक ने सभी पदाधिकारियों से आयोग के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की।

बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी श्री अमित तिवारी, श्री दिलीप साह, श्री हितेश अजगल्ले, श्री राकेश पटेल, श्री राधे जायसवाल, श्री रमेश अनंत, श्री उद्धव राम कोशले, श्री कन्हैया जांगड़े एवं श्री विकास टण्डन उपस्थित रहे। इस अवसर पर निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री हरिकिशन डड़सेना एवं प्रभारी सहायक प्रोग्रामर श्री कुंज बिहारी गहर भी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad