राष्ट्र प्रथम—नारी शक्ति एवं वरिष्ठजन सम्मान के संकल्प के साथ होगा महिला सीनियर सिटीजन पेंशनर्स सम्मेलन
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नारी शक्ति और वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की भूमिका पर होगा विमर्श
स्मृति ईरानी को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित करने की पहल, प्रदेशभर की सेवानिवृत्त महिला अधिकारी-कर्मचारी होंगी शामिल।
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ द्वारा पेंशनर दिवस के अवसर पर “राष्ट्र प्रथम—नारी शक्ति एवं वरिष्ठजन सम्मान”
विषय पर महिला सीनियर सिटीजन पेंशनर्स कल्याण सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। सम्मेलन की मुख्य थीम होगी—“आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नारी शक्ति और सीनियर सिटीजन पेंशनर्स की भूमिका।”
सम्मेलन का प्रेरक संदेश है—“नारी शक्ति का सम्मान, वरिष्ठजनों का स्वाभिमान—राष्ट्र प्रथम, आत्मनिर्भर भारत हमारा अभियान।” इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका,
वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव एवं योगदान तथा सेवानिवृत्त महिला अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान, स्वाभिमान, सामाजिक सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विषयों पर सार्थक विमर्श करना है।
रायपुर के शांतिनगर स्थित विमतारा भवन में रविवार 20 दिसंबर 26 को प्रस्तावित इस सम्मेलन में प्रदेशभर से वरिष्ठ नागरिक वर्ग की सेवानिवृत्त शासकीय महिला अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगी। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की इस पहल के माध्यम से नारी शक्ति के सामर्थ्य, वरिष्ठजनों के अनुभव और राष्ट्रवादी विचारधारा के समन्वय से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने पर विचार किया जाएगा।
सम्मेलन के लिए छत्तीसगढ़ शासन की माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री मति लक्ष्मी राजवाड़े को मुख्य अतिथि, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी को मुख्य वक्ता एवं प्रेरणास्रोत, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद श्रीमती रूपरानी चौधरी जी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की पहल की जा रही है। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी यादव सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
महासंघ के छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया कि सम्मेलन को राष्ट्रीय महत्व एवं व्यापक सामाजिक सहभागिता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों तथा अन्य माध्यमों से भी संपर्क और आमंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर से रायपुर प्रवास के दौरान श्रीमती स्मृति ईरानी जी से प्रत्यक्ष भेंट कर सम्मेलन में सहभागिता के लिए उनकी सहमति प्राप्त करने की दिशा में महासंघ के पदाधिकारी प्रयासरत हैं। अन्य आमंत्रित अतिथियों से भी संपर्क कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने की कार्यवाही की जा रही है।
श्री नामदेव ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान और वरिष्ठजनों का स्वाभिमान एक सशक्त, संवेदनशील एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र की आधारशिला हैं। सेवानिवृत्त महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में शासन-प्रशासन और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव, जीवन मूल्यों और सामाजिक सक्रियता का लाभ नई पीढ़ी तथा राष्ट्र निर्माण को मिलना चाहिए।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन वरिष्ठ महिला पेंशनर्स को सम्मानजनक मंच प्रदान करने के साथ-साथ “राष्ट्र प्रथम” की भावना से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नारी शक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी को नई दिशा देने वाला आयोजन सिद्ध होगा।
जारीकर्ता:
वीरेन्द्र नामदेव
प्रांताध्यक्ष
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.