Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 10 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की सहभागिता, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हीमोग्लोबिन और रक्त समूह की भी हुई जांच

 सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 10 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान



महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की सहभागिता, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हीमोग्लोबिन और रक्त समूह की भी हुई जांच


कवर्धा, 17 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं में मानव सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय, सहसपुर लोहारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय कबीरधाम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 10 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपनी सहभागिता निभाई।



शिविर में माय भारत के जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री दानेश्वर पटेल ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया। उनके मित्र एवं सहयोगी धनऊ कुमार ने भी आयोजन में सहयोग दिया। इस पहल के माध्यम से युवाओं को सामाजिक कार्यों में आगे आने और जनहित के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। शिविर में महाविद्यालय के 9 छात्र-छात्राओं और एक भूतपूर्व छात्र सहित कुल 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। साथ ही हीमोग्लोबिन स्तर और रक्त समूह की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के महत्व से परिचित कराना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग देना था।


शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान के प्रति जागरूक रहने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. मोना बर्मन, संदीप कुमार सोनकर, अन्य प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, रेडक्रॉस इकाई के स्वयंसेवक तथा स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम उपस्थित रही।

 CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad