वनांचल ग्राम कुमान में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन सक्रिय, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण
बच्चों की स्वास्थ्य जांच, पोषण और टीकाकरण पर विशेष जोर, कमजोर बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश
कवर्धा, 17 अक्टूबर 2026। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और बच्चों के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज बोड़ला विकासखंड के ग्राम कुमान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण एवं सर्वे कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव के प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य की जांच गंभीरता से की जाए, ताकि किसी भी बच्चे में बीमारी, कुपोषण या कमजोरी के लक्षण मिलने पर समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
कलेक्टर ने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि वनांचल क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री आशुतोष शर्मा, सीएमएचओ डॉ. डीके तुरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी, बीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.