भारतीय महिला टी-20 टीम ने जीती श्रृंखला , जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
जिम्बाब्वे महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन 8 विकेट खोकर बनाए । लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम ने
104 रन 1विकेट गंवाकर बना लिया। भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 55 रनों की शानदार पारी खेली,
और कप्तान स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों में नाबाद 47 रन की पारी खेली।।भारत ने 103 रन का लक्ष्य 67 गेंदें बाकी रहते सिर्फ 8.5 ओवर में हासिल कर लिया, यह लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे तेज जीत है।
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने यह श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली है। श्रृंखला का अंतिम मुकाबला 20 अक्टूबर को रायपुर में ही खेला जाएगा।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.