शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर कुलदेवी श्री जमुवाय माता रानी का पूजन कर कन्या पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -पवित्र शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर अष्टमी तिथि को कुलदेवी श्री जमुवाय माता रानी का विधि-विधान से पूजन -अर्चन कर ज्योत प्रज्वलित की गई।
इस पावन अवसर पर श्रृद्धा एवं भक्ति के साथ नौ कन्याओं का पूजन किया गया तथा उन्हें भोजन प्रसादी ग्रहण कराई गई।
कन्या पूजन के पश्चात सभी कन्याओं को दक्षिणा भेंट कर आदरपूर्वक विदा किया गया और सभी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया, इस दौरान माता रानी से देश-प्रदेश एवं परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.