Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 28, 2026

नियमितीकरण समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना नियमितीकरण और 30 हजार रुपये मानदेय की मांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने दिया धरना

 ब्रेकिंग बचेली

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर  असीम पाल ब्यूरो

            असीम पाल

दिनांक : 27 अक्टूबर 2026




 नियमितीकरण समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना



नियमितीकरण और 30 हजार रुपये मानदेय की मांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने दिया धरना


दंतेवाड़ा जिले के बचेली। मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को बचेली स्थित आंगनबाड़ी कार्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में कई व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद मेहनत के अनुरूप सुविधाएं और लाभ नहीं मिल रहे हैं।


धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने नियमितीकरण सहित मानदेय में वृद्धि, पदोन्नति, सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सहायता देने की मांग की।


ये हैं प्रमुख मांगें


मंच की प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का नियमितीकरण करना शामिल है। नियमितीकरण होने तक कार्यकर्ताओं को 30 हजार रुपये और सहायिकाओं को 25,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की गई।


इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के पद पर तथा सहायिकाओं को कार्यकर्ता के पद पर सीधे पदोन्नति देने और पदोन्नति में आयु सीमा का बंधन समाप्त करने की मांग उठाई गई।


कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने समूह बीमा, पेंशन, ग्रेच्युटी और भविष्य निधि (पीएफ) जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की।


मंच ने कार्यकर्ता या सहायिका की मृत्यु होने पर परिवार के पात्र सदस्य को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति देने तथा सेवानिवृत्ति के समय कार्यकर्ता को पांच लाख रुपये और सहायिका को तीन लाख रुपये की एकमुश्त राशि देने की मांग रखी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की तर्ज पर प्रतिवर्ष मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि करने की मांग भी की गई।


धरना-प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने शासन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक निर्णय लेने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad