Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 28, 2026

पथरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 80 वर्षीय वृद्ध से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार,


दिनांक: 28 अक्टूबर 2026

जिला: विदिशा


पथरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 80 वर्षीय वृद्ध से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 




एक विधि विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, ₹9,000 नगद एवं चोरी की मोटरसाइकिल बरामद


थाना पथरिया क्षेत्र में 80 वर्षीय वृद्ध के साथ मारपीट कर लूट की वारदात करने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए पथरिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ₹9,000 की राशि एवं वारदात में प्रयुक्त चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है।


घटना का विवरण:

दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को फरियादी कमरुद्दीन खां, उम्र 80 वर्ष, निवासी ग्राम नरखेड़ा, थाना बहादुरपुर, जिला अशोकनगर ने थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम राजपुर से अपनी बेटी के घर ग्राम लखनाखेड़ा जा रहे थे। ग्राम बमुलिया ताल एवं लखनाखेड़ा के बीच लखनाखेड़ा मोड़ पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके पास आए और लिफ्ट देने के बहाने उन्हें अपने साथ बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी उन्हें दूसरे रास्ते पर ले गए। फरियादी द्वारा पूछने पर दोनों ने उन्हें मोटरसाइकिल से उतारकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उनके घुटनों, हाथों एवं सिर में चोटें आईं। इसके बाद आरोपी उनके पास रखे ₹9,000 छीनकर फरार हो गए।


पुलिस की कार्रवाई:

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 163/26, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन:

पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी पथरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया।


गिरफ्तार आरोपी एवं विधि विरुद्ध बालक:

1. नदीम पिता अजीम खां, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम राजपुर।

2. एक विधि विरुद्ध बालक।


बरामद संपत्ति:

लूट की राशि ₹9,000 नगद।

वारदात में प्रयुक्त चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल।


सराहनीय भूमिका:

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित कौरव, सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण एक्के, प्रधान आरक्षक भगवानदास कुशवाह, जितेन्द्र यादव, संजेश दुबे तथा आरक्षक रवि जादौन, रवि कुशवाह, सुखजिन्दर सिंह, जयप्रकाश एवं सोनू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad