मां अंबे मंदिर,सत्ती बाजार में भव्य एवं दिव्य महाआरती का आयोजन संपन्न हुआ।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -शारदीय नवरात्रि पर्व की सप्तमी तिथि पर मां अंबे मंदिर सत्ती बाजार में श्रृद्धा एवं आस्था का भव्य वातावरण दिखाई दिया,
सैकड़ों की संख्या में आए भक्तों ने पूजा की थाल में ज्योत प्रज्वलित कर माता रानी की आरती की। शहर का यह प्राचीन मंदिर शाकद्विपीय ब्राह्मण समाज ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है,
समाज द्वारा प्रतिवर्ष सप्तमी तिथि पर मां अंबे जी की महाआरती का आयोजन किया जाता है।
महाआरती के पश्चात श्रृद्धालुओं को श्रृंगार सामग्री एवं प्रसादी वितरण की गई। समाज के सचिव श्रवण शर्मा ने बताया कि राजधानी वासियों की इस मंदिर में विशेष आस्था है, यहां माता रानी से सच्चे हृदय से मांगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.