मां सतबहिनीयां मंदिर दुर्गा उत्सव समिति में जसगीत का आयोजन संपन्न, भक्ति में झूमे श्रद्धालु।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -अश्विनी नगर की माता सतबहिनीयां दुर्गा उत्सव समिति ने मां दुर्गा के दरबार में जसगीत का विशेष आयोजन किया गया, इस अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा ।
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जसगीत मंडली द्वारा द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय जसगीतों पर श्रृद्धालु झूमते,गाते और माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए।
आयोजन के दौरान मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया गया। जसगीतों की मधुर धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रृद्धालुओं ने पूरे उत्साह कै साथ आयोजन में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन पर मां दुर्गा जी की आरती की गई। इसके पश्चात समिति के सदस्यों ने जसगीत मंडली के कलाकारों को दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का वातावरण दिखाई दिया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.