सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
अंजलि विहार दुर्गा पंडाल एवं रास गरबा में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका कंचन जोशी का हुआ आगमन, लोकप्रिय गीतों से बांधा समां
पिथौरा / लहरौद: पिथौरा से लगे अंजलि विहार कॉलोनी लहरौद में चल रहे दुर्गा पंडाल एवं रास गरबा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका कंचन जोशी का आगमन हुआ।
कंचन जोशी ने मंच पर अपने सुपरहिट और लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर सैकड़ों दर्शक झूम उठे। उनकी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति ने गरबा पंडाल में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
कंचन जोशी को देखने और सुनने के लिए आसपास के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा और पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला। आयोजकों ने कंचन जोशी का आत्मीय स्वागत किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.