ग्राम धनगांव में विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने की माँ दुर्गा की आरती, डोम शेड का लोकार्पण
खैरागढ़, 19 अक्टूबर 2026। नवरात्रि के पावन पर्व पर आज खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा, ग्राम धनगांव (खैरागढ़) में आयोजित धार्मिक एवं विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने नवरात्रि के नवम दिवस पर माँ दुर्गा की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती वर्मा ने ग्राम धनगांव में विधायक निधि से नवनिर्मित डोम (शेड) का लोकार्पण किया। इस सुविधा से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने नवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास, ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु, ग्रामीणजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.