अटल आवासीय विद्यालय, कोरई, आगरा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर व्याख्यान आयोजित
आगरा। अटल आवासीय विद्यालय, कोरई, आगरा में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” (Computational Thinking and Artificial Intelligence) विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आगरा के विभिन्न प्रतिष्ठित सीबीएसई विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में नीलम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री कशफ खान ने मुख्य वक्ता के रूप में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के माध्यम से जटिल समस्याओं को सरल चरणों में बाँटकर उनका समाधान खोजा जा सकता है। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधुनिक शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने प्रतिभागियों को इन तकनीकों को समझने तथा इनके सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता वशिष्ठ के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने मुख्य वक्ता तथा विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों से आए प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों का ज्ञान प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्री साजिद अहमद ने किया। कार्यक्रम के समन्वयक श्री साहिल सेठी,टीजीटी कंप्यूटर साइंस रहे। उनके समन्वय एवं सहयोग से कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित रूप से किया गया।
इस व्याख्यान ने प्रतिभागियों को कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में तकनीकी समझ विकसित करना तथा उन्हें भविष्य की डिजिटल दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.