बड़ी खबर: करवा चौथ पर चाँद पर ग्रहण नहीं, बादलों का साया! छत्तीसगढ़ में तूफान अर्नब से करवा चौथ की चाँदनी पर संकट
एक ओर पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत दूसरी और बारिश और घने बादलों का साया
रंजीत बंजारे, CNI NEWS, बेमेतरा। आज सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ है, लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ में मौसम ने सारी तैयारियों पर पानी फेरने की तैयारी कर ली है!
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों - रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, कवर्धा, बिलासपुर सहित कई जिलों में आज दोपहर से ही घने काले बादल छाए हुए हैं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है!
सुबह से निर्जला व्रत, शाम को चाँद का इंतजार
एक ओर जहाँ हजारों महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए सुबह से निर्जला व्रत रखे हुए हैं, श्रृंगार कर चाँद का इंतजार कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग की चेतावनी ने उनकी चिंता बढ़ा दी है!
आमतौर पर करवा चौथ पर चाँद रात 8 से 8:30 बजे के बीच निकल जाता है, लेकिन इस बार बादल और बारिश के कारण चाँद के देर से निकलने या बिल्कुल न दिखने की आशंका है!
बेमेतरा में भी अलर्ट
बेमेतरा जिला प्रशासन ने भी तूफान को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और कल 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है!
महिलाओं की जुबानी -
हर साल इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन आज सुबह से ही आसमान में बादल हैं। बस भगवान से प्रार्थना है कि शाम तक मौसम साफ हो जाए और चाँद दिख जाए- एक व्रतधारी महिला ने बताया!



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.