गुण्डरदेही में डाक चौपाल एवं जनसंवाद शिविर का आयोजन: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन हुए शामिल
भारतीय डाक विभाग, भारत सरकार के तत्वावधान में दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को गुण्डरदेही उप डाकघर के अंतर्गत डाक चौपाल एवं जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं, बीमा सेवाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना और उनकी समस्याओं का निराकरण करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कोमल सोनकर, पार्षद श्रीमती शैल महोबिया,
एल्डरमैन श्री गोकुल निषाद, प्रबंधक श्री गुप्ता जी ,भारत साहू सहित डाक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं आसपास के क्षेत्रों से आए डाक विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान नागरिकों को डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं,सुकन्या समृद्धि खाता, जैसे बचत खाता, आवर्ती जमा (आरडी), टाइम डिपॉजिट, मासिक आय योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), किसान विकास पत्र एवं राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) की विशेषताओं और लाभों से भी अवगत कराया गया।
डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को सुरक्षित बचत, नियमित निवेश तथा भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।
इस प्रकार डाक चौपाल एवं जनसंवाद शिविर के माध्यम से नागरिकों को डाक विभाग की सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें बचत और आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.