महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ ने नए नोट सिक्के की मांग रिजर्व बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया रायपुर से की
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष विमल बाफना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया रायपुर शाखा एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मुख्य कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक आदर्श श्रीवास्तव संजीव मीणा से मिलकर त्योहारी सीजन नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस दीपावली पूजा को देखते हुए मार्केट में चिल्लर की समस्याओं से परेशान व्यापारियों के लिए 5, 10 ,20 के सिक्के एवं दीपावली त्यौहार को देखते हुए नए करेंसी नोट उपलब्ध कराए जाने की मांग की, आदर्श श्रीवास्तव क्षेत्रीय प्रबंधक को पुष्प गुच्छ देकर उन्हें शुभकामनाएं दी । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिक्के एवं नए नोट पर्याप्त मात्रा में बाजार में उपलब्ध कराए जाने की मांग की जिस पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने शीघ्र कॉइन सिक्का मेला लगाने हेतु निर्देश दिया जिससे व्यापारियों को चिल्लर की समस्या परेशानी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े बाजार में लेनदेन सुगम और सरल होगा व्यापारी संघ के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में चिल्लर नए नोट की व्यवस्था उपलब्ध कराया जाए महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ की ओर से प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष विमल बाफना राम चौरसिया, विनोद जोशी, विवेक गर्ग, नरेश सुराणा शामिल रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.