Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 17, 2026

पिथौरा_पीएम श्री मे पत्रकारिता कार्यशाला आयोजित पत्रकार परमित माटा पीएम श्री विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखे पत्रकारिता के गुर, बच्चों में दिखा भारी उत्साह

 सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा


पिथौरा_पीएम श्री मे पत्रकारिता कार्यशाला आयोजित पत्रकार परमित माटा 



पीएम श्री विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखे पत्रकारिता के गुर, बच्चों में दिखा भारी उत्साह


पिथौरा/स्थानीय पीएम श्री विद्यालय में कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय पर एक विशेष शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया। 




शिक्षिका नम्रता यादव के विशेष मार्गदर्शन और समन्वय में आयोजित इस कार्यशाला में पत्रिका संवाददाता परमीत सिंह माटा एवं नवभारत संवाददाता विजय गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को मीडिया की व्यावहारिक कार्यप्रणाली से रूबरू कराया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए संवाददाताओं ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की भूमिका, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के प्रभाव तथा जिम्मेदार रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को समाचार संकलन, तथ्यों की जांच  और समाचार लेखन के छह ककारों (क्या, कहाँ, कब, कौन, क्यों और कैसे) की बुनियादी जानकारी दी गई।

प्रश्नोत्तरी सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने फील्ड रिपोर्टिंग की चुनौतियों और मीडिया में करियर की संभावनाओं को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका अतिथियों ने सहजता से समाधान किया। शिक्षिका नम्रता यादव व विद्यालय परिवार ने इस व्यावहारिक पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad