Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 17, 2026

माँ वनदुर्गा के दरबार में शीश नवाकर विद्यार्थियों ने लिया आशीर्वाद, सरस्वती शिशु मंदिर परिवार की श्रद्धा ने खींचा ध्यान

 सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा


माँ वनदुर्गा के दरबार में शीश नवाकर विद्यार्थियों ने लिया आशीर्वाद, सरस्वती शिशु मंदिर परिवार की श्रद्धा ने खींचा ध्यान



भगत देवरी। ग्राम भगत देवरी में शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर भगत देवरी के विद्यालय परिवार द्वारा माँ वनदुर्गा माता के मंदिर में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य एवं आचार्या दीदियों ने माता के चरणों में शीश नवाकर सुख, समृद्धि, ज्ञान और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


मंदिर पहुंचकर विद्यालय परिवार ने माँ वनदुर्गा को फूल-माला, श्रीफल एवं चुनरी अर्पित की। पूरे श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, आस्था और संस्कारों की झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का उद्देश्य उन्हें अपनी सांस्कृतिक परंपराओं, आध्यात्मिक मूल्यों और धार्मिक विरासत से परिचित कराना भी है।


सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में बड़ों के प्रति सम्मान, धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव और अपनी संस्कृति के प्रति लगाव विकसित करने का प्रयास किया जाता है। माँ वनदुर्गा के दर्शन-पूजन के दौरान विद्यालय परिवार ने श्रद्धा और भक्ति के साथ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री मुन्नीलाल अग्रवाल, पत्रकार खेमराज साहू, प्रधानाचार्य श्री कमल प्रसाद साहू, आचार्य श्री परमानन्द निषाद, श्री गुलशन प्रधान, श्री लालकृष्ण निषाद, आचार्या श्रीमती अंजली बढ़ाई, कु. सुषमा कन्हेर, कु. तिजेश्वरी साहू, कु. लक्ष्मी साव, कु. निलेन्द्री मानिकपुरी, श्रीमती कैकिया साहू एवं श्रीमती शशिका कैवर्त सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad