Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 17, 2026

मोदी की गारंटी निभाएं, दीपावली पर डीए-डीआर एरियर दें सरकार : नामदेव कर्मचारियों-पेंशनरों को 98 माह के बकाया एरियर सहित भुगतान की मांग भाजपा सरकार को पिछली भूपेश सरकार गलतियों से सबक लेने की नसीहत ।

 मोदी की गारंटी निभाएं, दीपावली पर डीए-डीआर एरियर दें सरकार : नामदेव



कर्मचारियों-पेंशनरों को 98 माह के बकाया एरियर सहित भुगतान की मांग


भाजपा सरकार को पिछली भूपेश सरकार गलतियों से सबक लेने की नसीहत ।

सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर -राष्ट्र प्रथम विचारधारा के अनुगामी राष्ट्रवादी संगठन भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता वीरेन्द्र नामदेव ने राज्य सरकार से कर्मचारियों को दीपावली पर महंगाई भत्ता (डीए) तथा पेंशनरों को महंगाई राहत (डीआर) का भुगतान केंद्र सरकार की देय तिथि से करने और लंबित एरियर जारी करने की मांग की है और इसे सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रेषित कर उनसे मांगपूर्ति का आग्रह किया है।


नामदेव ने आगे कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान जारी संकल्प पत्र ‘मोदी की गारंटी’ में केंद्र के समान देय तिथि से समय पर डीए-डीआर देने का भरोसा दिया गया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से चल रहे सेवा संकल्प अभियान में सरकार को इस गारंटी पर अमल करते हुए कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देनी चाहिए।


उन्होंने कहा है कि केंद्र और अन्य राज्य सरकारें कर्मचारियों को बोनस दे रही है और छत्तीसगढ़ में भी  भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और बिजली कर्मचारियों-पेंशनरों को डीए डीआर दी जा चुकी है,और अब उन्हें दीपावली बोनस देने संबंधी अनुकरणीय बातें हो रही है, यह अच्छी बात है। सरकार की इस दोहरी नीति से प्रताड़ित हम लोग अपना अधिकार मांग रहे हैं कि 1 जनवरी 2026 से बकाया डीए-डीआर का एरियर तत्काल जारी किया जाए तथा पूर्व अवधि के लंबित 98 माह के एरियर के भुगतान पर भी निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में कर्मचारियों और पेंशनरों को उनके हक की राशि के लिए लंबे समय तक इंतजार कराना उचित नहीं है।


भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ से जुड़े पदाधिकारीगण क्रमशः वीरेन्द्र नामदेव, जे पी मिश्रा, एन आर साहू, अनिल गोल्हानी, प्रवीण कुमार त्रिवेदी,लोचन पांडेय, आर के टंडन,टी पी सिंह, एन के कनौजे,डॉ शेषा सक्सेना, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,आर जी बोहरे,ओ डी शर्मा, उर्मिला शुक्ला,शैलेन्द्र अग्रवाल,अनिल पाठक,वंदना मिश्रा,बी एस दसमेर, एम एन पाठक, लता चावड़ा, जी आर बसोने, ए के दीक्षित, एम आर चंद्राकर, शैलेन्द्र अग्रवाल,बी आर रावत, सी एल चन्द्रवशी, आर आर भोंसले,भीमराव जाम्हले, शरद अग्रवाल,एन के कन्नौजे, चितरंजन साह आदि ने भाजपा सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को नसीहत देते हुए कहा है कि पिछली भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में डीए-डीआर के एरियर का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों और पेंशनरों में असंतोष रहा और इसका परिणाम स्वरूप उनकी सरकार चली गई। वर्तमान सरकार को उस अनुभव से सबक लेते हुए अपने चुनावी संकल्प को पूरा करना चाहिए।


भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आग्रह किया कि ‘मोदी की गारंटी’ को आधार मानकर केंद्र के समान देय तिथि से डीए-डीआर देने तथा बकाया एरियर के भुगतान के संबंध में शीघ्र ठोस निर्णय लें। उन्होंने कहा कि वादों पर समयबद्ध अमल ही कर्मचारियों और पेंशनरों का सरकार के प्रति विश्वास मजबूत करेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad