(सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में कन्या भोज का आयोजन)
रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार, रोहिणीपुरम रायपुर में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कक्षा अरुण,उदय के9 कन्याओ को देवी स्वरूप मानकर सर्वप्रथम कन्याओ के पैर धोकर तिलक लगाया गया और चुनरी ओढ़ाई गई इसके पश्चात सभी को हलवा,पुड़ी,खीर,चना का भोजन कराया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती उत्तरा वर्मा दीदी एवं समस्त दीदीयो का इस आयोजन में सहयोग रहा। कार्यक्रम बहुत ही भक्तिमय और सफल रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के समस्त भैय्या बहनो को प्रसाद के रुप में हलवा, पुड़ी, वितरण कर समापन किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.