Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 23, 2026

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद थाना गुण्डरदेही पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पतासाजी में महत्वपूर्ण प्रयास किए गए। तकनीकी साक्ष्यों एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर संदेही की पहचान कर पूछताछ की गई।

  बालोद पुलिस -


 थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)



 दिनांक: 23 अक्टूबर 2026


 मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद



 थाना गुण्डरदेही पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।


 घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पतासाजी में महत्वपूर्ण प्रयास किए गए।


 तकनीकी साक्ष्यों एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर संदेही की पहचान कर पूछताछ की गई।



 आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल हैएच.एफ. डीलक्स क्रमांक CG 24 P 6193 बरामद कर जप्त की गई।


 आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 350/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया।


 घटना का विवरण


प्रार्थी कीर्तन लाल साहू, निवासी ग्राम खुटेरी (रंग), थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद ने दिनांक 18.10.2026 को थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शासकीय अस्पताल गुण्डरदेही परिसर में खड़ी उनकी मोटरसाइकिल एच.एफ. डीलक्स क्रमांक CG 24 P 6193 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 350/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना गुण्डरदेही पुलिस एवं साइबर सेल की टीम द्वारा घटना स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर आरोपी की पतासाजी की गई।


जांच के दौरान संदेही देवराज उर्फ देवा कोसरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम हिरुखपरी, थाना रनचिरई, जिला बालोद से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसके बताए अनुसार चोरी की मोटरसाइकिल एच.एफ. डीलक्स क्रमांक CG 24 P 6193 बरामद कर जप्त की गई।


आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे दिनांक 23.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।


 वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई


पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रवि पाण्डेय के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।


 सराहनीय भूमिका


थाना गुण्डरदेही पुलिस टीम


 थाना प्रभारी निरीक्षक रवि पाण्डेय


 PSI आसमा कुर्रे


 धनेश्वर कंवर


 प्रधान आरक्षक यशवंत जांगड़े


 आरक्षक जगदीश बाघमार


 आरक्षक पंकज ताराम


 आरक्षक विकास साहू


 आरक्षक यशवंत देशमुख


साइबर सेल टीम


 साइबर सेल प्रभारी सउनि धरम भुआर्य


 प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम


विवेक शाही


 राहुल मनहरे


उक्त कार्रवाई में थाना गुण्डरदेही पुलिस एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


बालोद पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad